Event More News

मानगो उलीडीह खनका रोड़ पर गिरा बिजली का पोल, 24 घंटे से आवागमन ठप, बिजली विभाग बना मुकदर्शक

 श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर :  मानगो खनका रोड उलीडीह में बिजली का पोल गिरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है । स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से किया, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग मुकदर्शक बना हुआ है. अभी तक विभाग के तरफ से कोई पहल नहीं की गई । भारी बारिश के कारण चारों तरफ पानी है. ऐसे में बिजली के झटके से बड़ी घटना होने का भय लोगों को सता रहा है. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दिया । विकास सिंह ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों को गिरे हुए पोल की तस्वीर भेज कर कहा की स्थानीय लोग जान हथेली में रखकर सड़क से गुजर रहे हैं. विभाग कहां है पता नहीं ? विकास सिंह ने विभागीय अधिकारियों को इस जानलेवा खतरे से लोगों को अभिलंब निजात दिलाने की मांग की है.

Share This News