जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वदेशी मेला का पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन, कहा – स्वदेशी मेला राष्ट्रीय विचारों से प्रेरित
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : गोपाल मैदान बिस्टुपुर में बुधवार को 18वें स्वदेशी मेला का शुभारम्भ झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर पूर्वी कि विधायक पूर्णिमा साहू, टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाईस प्रेजिडेंट डी बी सुंदरा रामाम एवं झारखण्ड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरव तिवारी के हाथों हुआ। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सी बी एम डी के चेयरमैन मुरलीधर केडिया , स्वागत भाषण अशोक गोयल , विषय प्रवेश मनोज सिंह , स्वदेशी सन्देश बन्दे शंकर सिंह , मंच संचालन अमित मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन राजपती देवी ने किया। मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने कहा कि स्वदेशी मेला राष्ट्रीय विचारों से प्रेरित है। लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार बाजार में सामान लेने जाते है जिसमे उनकी कामना छुपी होती है। लेकिन स्वदेशी मेला बाजार कामना के साथ साथ भावना भी जुडी होती है। उन्होंने कहा कि भारत को आजादी तो मिली लेकिन हम आर्थिक रूप से कितने आज़ाद हैं उसका आंकलन हम गाओं के व्यक्ति को देख कर लगा सकते हैं। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हममे शोध का बोध होना चाहिए।

नवाचार हमारे लिए आवश्यक: अर्जुन मुंडा
आज इन्नोवाशन और नवाचार हमारे लिए बहुत आवश्यक है। यदि हमारे यहाँ बाहर कि कम्पनियां आती हैं और व्यापार करती हैं तो उसमे भी देश बढ़ता है लेकिन वो होरीज़ोंटल ग्रोथ होता है। लेकिन यदि हमारे भारत कि कम्पनियां बढ़ती है, शोध करती है और हम पूर्ण स्वदेशी भावना के साथ उसके उत्पाद का प्रयोग करते हैं तो देश में वर्टीकल ग्रोथ होता है। अंत में उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को तीन चीज़ों का स्मरण जरूर होना चाहिए हम क्या थे, क्या हैं और क्या हो पाएंगे, हम जब इसका चिंतन करते हैं तो अपने विकास के लिए सही रास्ता ढूंढ़ पाएंगे।
टाटा स्टील अपनी क्षमता से अधिक करती है समाज सेवा का कार्य
टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष डी बी सुंदरा राममोहन ने कहा कि जमशेदजी टाटा और स्वामी विवेकानन्द जी के बीच एक मुलाक़ात से भारत में पहली स्टील कंपनी कि नीव रखी गयी। टाटा स्टील अपने छमता से बढ़कर समाज कि सेवा का भाव रख कर कार्य करने का प्रयास करती है। हम बाहरी कंपनियों से गुंन्वत्ता में कही से कम नहीं है, बस जरूरत है कि वैश्विक बाजार में निरंतर अच्छी प्रतिस्पर्धा बनाये रखने में सरकार और लोगों को सहयोग बना रहे। आज चाइना में बने स्टील सस्ता इसलिए है क्यूंकि उनका पूरा ट्रेडिंग वहाँ कि सरकार देखती है। उन्होंने वर्तमान में भारत सरकार के प्रयासों कि सराहना कि जिसके वजह से आज भारतीय स्टील कंपनी का नुक्सान होने से बचा है।
सरकार के प्रयासों की सराहना
पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वदेशी मेला के 25 वर्षो के प्रयासों की सराहना कि और कहा कि स्वदेशी के प्रचार प्रसार के लिए आज कि सरकार भी प्रयास कर रहीं है इसका जिक्र किया गया। मेले में मीरा मुंडा, अनिल सिंह, शम्भूनाथ सिंह, चंद्र शेखर मिश्रा, जे के राजू, पंकज सिंह, अभिषेक बजाज, गुरजीत सिंह, कंचन सिंह, आशा देवी, जटा शंकर पाण्डेय, मुकेश ठाकुर, बीरेंद्र कुमार, के पी चौधरी इत्यादि उपस्थित रहे।

Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.com/cs/register-person?ref=OMM3XK51
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.