केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया में ग्रेजुएशन नाइट 2025–26, शानदार ग्रेजुएशन नाइट में बच्चों ने अपने हुनर दिखाएं
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया में ग्रेजुएशन नाइट 2025–26 का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में किया गया। यह अवसर विद्यालय के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि इस समारोह में विद्यालय के प्रथम ISC बैच को औपचारिक रूप से विदाई दी गई।
इस अवसर पर केरल पब्लिक स्कूल्स के निदेशक शरत चंद्रन, शैक्षणिक निदेशक लक्ष्मी आर, प्रधानाचार्या, उप-प्रधानाचार्या तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि की गरिमा में उपस्थित से स्कूल की शोभा बढ़ी

कार्यक्रम की शोभा मुख्य अतिथि लीना अडेसरा, विशेष शिक्षिका एवं द स्कूल ऑफ होप की निदेशक, ने बढ़ाई, जिनकी उपस्थिति ने समारोह विशेष रुप से गरिमा पूर्ण रहा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जो ज्ञान, विवेक एवं उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। इसके पश्चात अंग्रेज़ी गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।
कक्षा 12वीं के छात्रों द्वारा कैंडल मार्च
कार्यक्रम का सबसे भावुक एवं स्मरणीय क्षण कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कैंडल मार्च रहा। हाथों में जलती मोमबत्तियाँ लेकर विद्यार्थियों ने मौन में मार्च किया, जो उनके विद्यालय जीवन के प्रति कृतज्ञता और भविष्य के प्रति आशा का प्रतीक था। यह कैंडल मार्च एकता, उत्तरदायित्व और मूल्यों की उस ज्योति को दर्शाता है, जिसे विद्यार्थी अपने साथ आगे लेकर जा रहे हैं। इसके पश्चात शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने ईमानदारी, अनुशासन एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया।
समारोह को मुख्य अतिथि, निदेशक, तथा शैक्षणिक निदेशक ने संबोधित किया और विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश प्रदान किए।
स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए
कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों तथा विद्यालय के प्रथम ISC बैच के रूप में उनकी भूमिका के लिए स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विद्यार्थियों के भावपूर्ण भाषणों ने कार्यक्रम को आत्मीयता, गर्व और भावनाओं से भर दिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह गरिमामय संध्या केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया के इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय के रूप में दर्ज हो गई।
