Event More News

सुबह बड़ौदा घाट का निरीक्षण, शाम को खुद सफाई करने पहुंची पार्षद 

श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : छठ पर्व को देखते हुए जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने मुखिया जमुना हंसदा के साथ आज सुबह बागबेड़ा बडौदा घाट के साथ-साथ रिवर व्यू छठ घाट का जायजा लिया। छठ घाट निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि बडौदा घाट पर बनी सीढि़यों पर बहुत गंदगी है. घाट पर भी गंदगी का अंबार है। रिवर व्यू छठ घाट में पानी बहुत कम है। संबंधित जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को दी और डैम से पानी छुड़वाने का ए डी एम सह उप विकाश आयुक्त अनिकेत सच्चान से आग्रह किया.

सहयोगियों के साथ किया, घाट की सफाई

साथ ही गंदगी को देखते हुए दोपहर बाद पार्षद डॉक्टर परमार अपने सहयोगियों के साथ खुद घाट की सफाई करने पहुंची। उनके साथ मुखिया जमुना हंसदा, पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह और युवाओं की टीम थी। कल वृहद पैमाने पर सफाई की व्यवस्था करवाई जाएगी।
जैसा कि विदित है कि चैती छठ के साथ-साथ ज्वारा पूजन का विसर्जन,रामनवमी झंडा का विसर्जन, बडौदा घाट पर ही किया जाता है जहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Share This News

One thought on “सुबह बड़ौदा घाट का निरीक्षण, शाम को खुद सफाई करने पहुंची पार्षद 

  • Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *