माँ दुर्गा का आशीर्वाद समाज में सुख, शांति और समृद्धि लाए : काले
श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : दुर्गा पूजा विसर्जन के पावन अवसर पर झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कालीमाटी रोड, बसंत सिनेमा, साकची बड़ा गोलचक्कर एवं बंगाल क्लब सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं हजारों श्रद्धालुओं से भेंट की।

दुर्गा पूजा विसर्जन पर अमरप्रीत सिंह काले ने किया भ्रमण, श्रद्धालुओं एवं समितियों को दी शुभकामनाएँ
इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा माँ दुर्गा पूजा विसर्जन के इस पावन अवसर पर मैं माँ दुर्गा के चरणों में प्रार्थना करता हूँ कि उनका असीम आशीर्वाद हम सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और सद्भाव लेकर आए। जमशेदपुर की पूजा समितियों एवं श्रद्धालुओं ने जिस अनुशासन, भव्यता और उत्साह के साथ उत्सव का आयोजन एवं विसर्जन संपन्न किया है, वह समाज में एकता और सांस्कृतिक सौहार्द का अद्वितीय उदाहरण है।
मैं प्रशासन एवं सभी समितियों को उनके सहयोग, प्रयास और अनुकरणीय व्यवस्था हेतु हृदय से धन्यवाद देता हूँ और आने वाले समय के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।

**backbiome**
Backbiome is a naturally crafted, research-backed daily supplement formulated to gently relieve back tension and soothe sciatic discomfort.