ताजा खबरेंEntertainmentRecent NewsSportsTrending News

मीडिया कप क्रिकेट : दोमुहानी एकादश और सुवर्णरेखा एकादश ने अपने अपन मैच जीते

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर:  मीडिया कप क्रिकेट के तीसरे दिन दोमुहानी एकादश अौर सुवर्णरेखा एकादश ने अपने अपने मैच आसानी से जीतकर अपनी उम्मीदों को जिंदा किया। कीनन स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में दोमुहानी एकादश ने दलमा एकादश को नौ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दलमा एकादश ने 15 अोवर में छह विकेट पर 110 रन बनाए। बुलंद इकबाल ने 51 रन बनाए। दीपपाल और विवेक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए निसार अहमद की 52 रनों की पारी की बदौलत दोमुहानी ने 10.3 अोवर में एक विकेट पर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया। मोहन ने 34 रन बनाए।


दूसरे मैच में आज सुवर्णरेखा एकादश ने जुबिली एकादश को नौ विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जुबिली एकादश ने राजेश के 25 और नीरज के 23 रनों की बदौलत 15 अोवर में 106 रन बनाए। ललित ने तीन विकेट लिएष रणधीर ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए तीन अोवर में सात रन अौर एक िवकेट िलए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्वर्णरेखा एकादश ने कप्तान जयप्रकाश राय के 41 रन और रणधीर के 39 रनों की बदौलत नौ अोवर में एक विकेट पर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Share This News

Comments are closed.