चलती ट्रेन से गिरने से फणी कर्मकार की मौत, कुणाल षाडंगी की ट्वीट के बाद शव को लाने में मिली मदद
श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : मुसाबनी प्रखंड निवासी फणी कर्मकार की सोमवार की सुबह चलती ट्रेन से गिरने के कारण मध्यप्रदेश के पठरिया स्टेशन के समीप मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि वे घाटशिला से जबलपुर की यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ. इस घटना की सूचना मिलते ही मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को इससे अवगत कराया। श्री षाड़ंगी द्वारा इस मामले को लेकर ट्वीट किया गया, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जबलपुर के DRM ने शव को मृतक के गृह क्षेत्र भेजने की व्यवस्था की।
सरकार का श्रम विभाग भी हुआ सक्रिय

इधर, झारखंड सरकार के श्रम विभाग ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए शव को एम्बुलेंस के माध्यम से मुसाबनी लाने की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया। इस घटनाक्रम से स्थानीय लोगों में गहरी शोक की लहर है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और परिवार को इस दुखद समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.info/register?ref=QCGZMHR6