ताजा खबरें

सीनियर एसपी जमशेदपुर ने मातहतों को दिए आवश्यक निर्देश

श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहमूम, जमशोदपुर ने मातहतों के लिए कुछ आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक ने मातहतों के साथ एक आवश्यक बैठक की जिसमें इस निर्देश का अनुपालन आवश्यक बताया गया। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहायक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला, सभी पुलिस उपाधीक्षक पुलिस निरीक्षक जिले के सभी थानेदार भी शामिल हुए।

थाने पर आने वालों के साथ इज्जत से पेश आए

सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि थाना में आने वाले आगन्तुकों से अच्छा व्यवहार

करेंगे | ठंडा पानी ऑफर करेंगे तथा उनकी समस्या को ध्यान से सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करेगें। यदि किसी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, लॉटरी, इ्रग्स, अवैध बालू का कारोबार पाया जाता है तो संबंधित थाना प्रभारी सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेवार माने जाएगें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि वर्दाश्त नहीं की जाएगी| अवैध अ अग्नेयास्त्र, अवैध चाकू एवं अन्य प्रतिवंधित हथियार के विरुद्ध लागातार एंटी क्राईम चेकिंग चलवाते रहेंगे।

दागी लोग थाने पर हाजिरी लगाये 

दागी एवं गुंडा पंजी में अंकित दागियों को थाना हाजरी करायेंगे तधा उन्हें भविष्य में अपराध नहीं करने हेतु हिदायत करेंगे। थाना गश्ती, पीसीआर0 एवं मोबाइल 24 घंटे पेट्रोलिंग करेगी। बैंक, एoटी০एम0, वित्तीय संस्थान, ज्वैलरी शॉप, पेट्रोल पंप आदि पर विशेष निगरानी रखेंगे।

छेड़खानी और चेन छिनतई पर विशेष नजर रखने के निर्देश 

स्कूल, कॉलेज एवं पार्क के सामने छेड़खानी, चैन छिनतई की घटना की रोकथाम हेतु विशेष रूप से अभियान चलाऐगे।

ट्रैफिक पुलिस को जांच के नाम पर किसी को अनावश्यक परेशान न करने के निर्देश

सभी यातायात थाना प्रभारियों को निर्दश दिया गया है कि यातायात संधारण के नाम पर किसी को परेशान नहीं करेंगे । ट्रैफिक नियमों का पालन करने हेंतु जागरूकत्ता अनियान चलाएगें |

Share This News