ताजा खबरें

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने दिल्ली प्रवास के दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी से की शिष्टाचार मुलाकात

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: दिल्ली प्रवास के दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों, लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला ।

हरिवंश जी का व्यक्तित्व सादगी, विनम्रता एवं उच्च नैतिक मूल्यों का अनुपम उदाहरण

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हरिवंश जी का व्यक्तित्व सादगी, शुचिता, विनम्रता एवं उच्च नैतिक मूल्यों का अनुपम उदाहरण है। सार्वजनिक जीवन में उनकी निष्पक्षता, कर्तव्यनिष्ठा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा उन्हें विशिष्ट बनाती है।

काले ने कहा कि पत्रकारिता से लेकर संसदीय जीवन तक हरिवंश जी ने जिस गरिमा, समर्पण, ईमानदारी और संतुलन के साथ दायित्वों का निर्वहन किया है, वह भारतीय लोकतंत्र की श्रेष्ठ परंपराओं को सशक्त करने वाला है।

हरिवंश जी का अनुभव एवं मार्गदर्शन समाज और राष्ट्र के लिए मूल्यवान

उनका चिंतन, अनुभव एवं मार्गदर्शन समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत मूल्यवान है तथा सार्वजनिक जीवन में कार्यरत लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

अमरप्रीत सिंह काले ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री हरिवंश नारायण सिंह जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, कीर्ति एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें तथा उनका स्नेह और मार्गदर्शन समाज को सदैव प्राप्त होता रहे ।

Share This News