ताजा खबरेंराजनीति

भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान शुरू, अन्नपूर्णा देवी का कांग्रेस पर तीखा हमला

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जमशेदपुर में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर भ्रम फैलाकर कांग्रेस भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही है। इस दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान चलाएगी।

SIR पर दोहरे मापदंड

मंत्री ने कहा कि SIR एक सामान्य प्रक्रिया है। यदि कांग्रेस को आपत्ति है, तो वह केवल आरोप लगाने के बजाय ठोस सबूत पेश करे। चुनावी जीत-हार का दोहरा रवैया अपने जाने पर तंज कसते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जीतने पर चुनाव प्रक्रिया सही और हारने पर ईवीएम व आयोग पर सवाल उठाना गलत है। अगर भरोसा नहीं है, तो कांग्रेस अपने 99 सांसद से इस्तीफा दिलाए।

इतिहास की याद दिलाया 

मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथ में संविधान की प्रति लेकर घूमने से कोई रक्षक नहीं बनता। आपातकाल के काले दिनों का कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए। अन्नपूर्णा देवी ने रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभा ने सलाह देते हुए कहा कि राहुल गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और सुषमा स्वराज से सीख लेकर देशहित में गरिमापूर्ण और जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने की नसीहत दी।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *