श्री श्री दुर्गा पूजा काली पूजा समिति हरहरगुट्टू द्वारा बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को सम्मानित किया गया, थाना प्रभारी की तत्परता से क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : श्री श्री दुर्गा पूजा काली पूजा समिति हर हरगुड्डू बागबेड़ा द्वारा शुक्रवार को बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने पगड़ी पहनाकर थाना प्रभारी के अलावे एएसआई राजेश सिंह, सुनील कुमार यादव, मुंशी संदीप को भी सम्मानित किया। बागबेड़ा थाना परिसर में आयोजित इस छोटे से कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा के दौरान थाना प्रभारी की भूमिका, उनके कार्य शैली की सराहना की।
क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण बना रहा

दुर्गा पूजा के दौरान बागबेड़ा थाना क्षेत्र में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा। लगातार पुलिस की गस्ती रही। सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए थे। थाना प्रभारी स्वयं गस्ती में रहे और मौके पर बागबेड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न पंडालों का निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिए पंडालों में पुलिस बल की तैनाती रही। थाना प्रभारी के कार्य प्रणाली और उनकी कार्य शैली की वजह से पूजा पूर्णता शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
रात 9:00 तक विसर्जन का कार्य सम्पन्न करने में थाना प्रभारी ने अहम भूमिका निभाई
यहां तक की विसर्जन भी बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ऐसा पहली बार हुआ की विसर्जन का कार्य 9:00 बजे रात तक संपन्न हो गया और पावर की सप्लाई भी शुरू हो गई ।जिसकी वजह से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली और थाना प्रभारी का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर मौजूद लोगों के बीच मिठाइयां भी वितरित की गई।
