ताजा खबरें

माता के प्रसाद की महत्ता अति महत्वपूर्ण होती है, हर भक्त को प्रसाद के लिए आमंत्रित करता हूं : अभय सिंह

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : ठाकुर प्यार सिंह धुरंधर सिंह क्लब दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक सह भाजपा नेता अभय सिंह ने भक्तजनों से अपील की है कि वे माता के अष्टमी भोग में जरूर शामिल हो। प्रसाद की महत्ता सबसे उत्तम और अलग होती है। हर भक्त को माता का प्रसाद अवश्य ग्रहण करना चाहिए। इसलिए हर व्यक्ति हर भक्त प्रसाद के लिए ठाकुर प्यार सिंह धुरंधर सिंह क्लब दुर्गा पूजा कमेटी में आमंत्रित है.

दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन 3 अक्टूबर को होगा: अभय सिंह

वही अभय सिंह ने जानकारी दी है की विजयदशमी यानी 2 अक्टूबर को गुरुवार का दिन होने की वजह से वे 3 अक्टूबर शुक्रवार को विसर्जन करेंगे। क्योंकि ठाकुर प्यार सिंह धुरंधर सिंह क्लब दुर्गा पूजा कमेटी की यह परिपाटी रही है कि गुरुवार को बेटी की विदाई नहीं की जाती है। इसलिए माता का विसर्जन गुरुवार को कदापि नहीं होगा। शुक्रवार को माता का विसर्जन शांति और व्यवस्थित ढंग से किया जाएगा, ताकि लॉ इन ऑर्डर किसी तरह से प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को इसकी लिखित सूचना दे दी गई है। े उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण और सह अस्तित्व लोगों के सहयोग और समर्थन से दुर्गा प्रतिमा का शांतिपूर्वक विसर्जन करेंगे।

Share This News

Comments are closed.