गुरुद्वारा सरजामदा के गुरु घर की गोलक तोड़कर चोर 45000 एवं कई अन्य सामान ले गए , सिख समुदाय में भारी आक्रोश
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : आज रात्रि गुरुद्वारा साहब सरजामदा की गुरु घर की गोलक तोड़कर चोर लगभग 45000 रुपया ले गए. साथ में कुछ अन्य सामान भी ले गए। संगत को इसकी जानकारी सुबह 5 बजे मिली। संगत द्वारा गुरुद्वारा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो उसमें एक आदमी चोरी करते हुए देखा गया है। जिसके कारण संगत में भारी आक्रोश व्यापत है। कमेटी के प्रधान रविंद्र सिंह, बलबीर सिंह, सविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, जसमीत सिंह, गोल पहाड़ी के प्रधान लखविंदर सिंह, परसुडी गुरुद्वारा के प्रधान रणजीत सिंह माथारू आदि कई लोग परसूडी थाना पहुंचे।
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी भी पहुंचे परसूडीह थाना
कमेटी द्वारा इसकी जानकारी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों को दी गई ।वे सभी भी परसूडी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से मिलकर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और लिखित शिकायत भी की गई।
थाना प्रभारी ने शीघ्र चोरों को पकड़ने का दिया आश्वासन
थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने लोगों को जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर थाना पहुंचने वालों में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरु चरण सिंह बिल्ला, सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर, सुखदेव सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, अमृतपाल सिंह आदि कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.