Sports

खिताब के लिए खरकई और सुवर्णरेखा की टीम शुक्रवार को होगी आमने सामने

श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : मीडिया कप क्रिकेट 2025 के फाइनल में खरकई का मुकाबला सुवर्णरेखा से शुक्रवार को होगा। बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में खरकई ने हुडको को सात विकेट से हरा दिया। कीनन स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए हुडको एकादश ने आशुतोष के 45 और और रोहित के 19 रनों की बदौलत पांच विकेट पर 124 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए खरकई एकादश की टीम ने कुवंर हेंब्रम के 55 रन और बाबू वसीम के 39 रनों की बदौलत तीन विकेट पर 125 रन केवल 13.2 ओवर में बनाकर जीत लिया। कुवंर हेंब्रम को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

सुवर्णरेखा एकादश ने कालीमाटी एकादश को 25 रनों से हराया

दूसरे सेमीफाइनल में सुवर्णरेखा एकादश ने कालीमाटी एकादश को 25 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुवर्णरेखा एकादश ने कप्तान जयप्रकाश राय (64) के और रणधीर (64) की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत 15 ओवर में पांच विकेट पर 156 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी कालीमाटी एकादश की टीम 15 ओवर में दो विकेट पर 131 रन ही बना सकी। अभिषेक सिंह ने 36 गेंदो पर 73 रन और कप्तान रत्नेश तिवारी के नाबाद 43 रनों ने टीम के लिए उम्मीद बनायी थी। लेकिन मध्यमक्रम के बल्लेबाजों के विफलता के कारण टीम लक्ष्य हासिल करने में सफल नहीं हो सकी। रणधीर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। फाइनल शुक्रवार को 9.30 बजे 20-20 ओवर का खेला जाएगा।

Share This News

One thought on “खिताब के लिए खरकई और सुवर्णरेखा की टीम शुक्रवार को होगी आमने सामने

  • xn88 lừa đảo

    slot365 casino Với tỷ lệ cược hấp dẫn, cập nhật liên tục và nhiều loại kèo đa dạng, bạn sẽ cảm thấy hồi hộp và phấn khích trong từng trận đấu. Các trận đấu được cập nhật trực tiếp giúp bạn theo dõi và điều chỉnh cược một cách dễ dàng.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *