ताजा खबरें

टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग ठेकेदार राजीव राम के सौजन्य से गरीबों, लाचारों, जरूरतमंदों के बीच दही चूड़ा और मिठाई का प्रसाद वितरण, सैकड़ो गरीबों ने प्रसाद का आनंद उठाया, बबुआ शर्मा के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : वेबस और लाचार लोगों के लिए विशेष सहानुभूति रखने वाले टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग के ठेकेदार राजीव राम का कोई सानी नहीं जो अपने बीते गुजरे समय को याद कर जरूरतमंद और गरीबों के प्रति इतना दया भाव रखते हैं। वेदों में दया को सबसे बड़ा धर्म माना गया है। दया करना सबके बस की बात भी नहीं होती है। लेकिन पार्किंग ठेकेदार राजीव राम ने अपने कार्यों की बदौलत एक नई मिसाल कायम किया है। इस व्यक्ति के कार्यों को आज शब्दों में नहीं आका जा सकता।
टाटानगर स्टेशन रेलवे पार्किंग के ठेकेदार और समाजसेवी राजीव राम के निर्देशानुसार उनके सहयोगी और समाजसेवी बबुआ शर्मा द्वारा आज शनिवार को विशेष प्रयोजन के तहत गरीबों जरूरतमंदों के बीच दही चुड़ा चीनी और मिठाई का वितरण किया गया। लोगों को बैठाकर खिलाया गया। आज रक्षाबंधन और पूर्णिमा के साथ-साथ शनिवार का दिन भी था।
इस आयोजन में पूरे दिन गरीब, मजबूर, लाचार और जरूरतमंद लोगों को दही चूड़ा और मिठाई का भोजन कराया गया। इस दौरान पूरे दिन लोग आते जाते रहे और प्रसाद ग्रहण किया। पार्किंग ठेकेदार के सहयोगी बबुआ शर्मा के नेतृत्व में आज पूरे दिन प्रसाद वितरण का यह कार्यक्रम चलता रहा।

कार्यक्रम में समय अभाव के कारण नहीं पहुंच पाए ठेकेदार राजीव राम

बबुआ शर्मा ने बताया की पार्किंग ठेकेदार और जाने माने समाजसेवी राजीव राम समय अभाव के कारण प्रसाद वितरण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनके सौजन्य से आज 100 से अधिक गरीबों और जरूरतमंदों के बीच दही चुड़ा और मिठाइयों का वितरण किया गया।

रक्षाबंधन और पूर्णिमा के साथ-साथ आज शनिवार का भी शुभ अवसर रहा

बबुआ शर्मा ने बताया की आज शनिवार का दिन है। शनिवार को हमेशा पार्किंग में खिचड़ी भोग का वितरण किया जाता है। आज शनिवार होने के साथ-साथ रक्षाबंधन और पूर्णिमा का शुभ अवसर भी था, इसलिए इस मौके पर विशेष प्रयोजन किया गया और गरीबों को एक स्वच्छ और शुद्ध भोजन कराया गया। कार्यक्रम के संचालन में कई लोग उनके सहयोगी की भूमिका में रहे हैं पार्किंग के स्टाफ ने उनका पूरा सहयोग किया।

Share This News

Comments are closed.