ताजा खबरेंराजनीति

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: बलवीर कौर के समर्थन में सैकड़ों दोपहिया वाहनों के साथ भव्य जनसंपर्क अभियान

श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सरदार शैलेंद्र सिंह की धर्मपत्नी बलवीर कौर ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जुगसलाई के समस्त वार्ड क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ों दोपहिया वाहनों के साथ जुलूस निकालकर मतदाताओं से संपर्क साधा गया और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।

जनसंपर्क अभियान की शुरुआत जुगसलाई गौशाला चौक से हुई। जुलूस जुगसलाई नया बाजार, बाटा चौक, राजस्थान सेवा सदन हॉस्पिटल रोड, गौरी शंकर रोड, जुगसलाई स्टेशन रोड होते हुए पुनः जुगसलाई गुरुद्वारा के पास पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में स्थानीय लोगों का उत्साह और समर्थन देखने को मिला।

जनसंपर्क अभियान में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह भी रहे शामिल

इस अभियान में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह, पटना साहब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह, चेयरमैन गुरमीत सिंह महासचिव अमरजीत सिंह सुखविंदर सिंह राजू सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर सुमित जमशेदपुर की सभी गुरुद्वारा की बेटियां प्रतिनिधि उपस्थित रहे इसके अलावा अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने घर-घर जाकर बलवीर कौर के समर्थन में मतदान की अपील की।

पिछले 40 वर्षों से जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं सरदार शैलेंद्र सिंह

स्थानीय लोगों ने बताया कि समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह पिछले 40 वर्षों से जनहित के मुद्दों पर संघर्षरत रहे हैं और सुख-दुख में सदैव जनता के साथ खड़े रहे हैं। उनके सामाजिक कार्यों और जनसेवा की भावना को देखते हुए मतदाताओं ने बलवीर कौर को क्रम संख्या 6, ‘बिस्कुट छाप’ पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

बलवीर कौर और शैलेंद्र सिंह की जनता से अपील

इस अवसर पर समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह एवं बलवीर कौर ने संयुक्त रूप से जनता से अपील करते हुए कहा कि पिछले चार दशकों से वे जनसेवा में समर्पित रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे क्रम संख्या 6, ‘बिस्कुट छाप’ पर मतदान कर बलवीर कौर को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि जनसेवा का यह सिलसिला और सशक्त रूप से जारी रह सके।

Share This News