सड़क हादसे में जख्मी युवती दिशा बनर्जी की हालत में लगातार हो रहा सुधार, डॉक्टरों के बोर्ड ने कहा- दिशा के शरीर के अंगों ने धीरे-धीरे काम करना शुरू किया
श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर: पिछले दिनों चांडिल में चौक के पास हुए भीषण सड़क हादसे में जख्मी युवती दिशा बनर्जी की हालत में लगातार सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि अभी भी उसने होश नहीं संभाला है। दिशा का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम का कहना है कि उसकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। उसके अंग धीरे-धीरे एक्टिव हो रहे हैं। आने वाले 24 घंटे में उसकी स्थिति और भी बेहतर होगी, ऐसी डॉक्टरों की टीम को उम्मीद है।
चांडिल में चौक के पास हुआ था भीषण सड़क हादसा
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दिशा अपने दोस्तों के साथ स्विफ्ट दजीरे कार से रांची जा रही थी। जहां से उसे फ्लाइट पड़कर दिल्ली जाना था। वह दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी करती है। इसी बीच चौका के पास सामने से आ रही एक बोलेरो से जोरदार टक्कर के बाद दोनों ही वाहनों पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। जबकि दिशा की स्विफ्ट डिजायर कर पर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी। गाड़ी चला रहा आशीष को मामूली चोट लगी। जबकि एक अन्य युवक की भी टीएमएच में चिकित्सा चल रही है। उसकी भी स्थिति खतरे से बाहर है।
जाने माने गायक संजीव बनर्जी उर्फ टुबई की बेटी है दिशा बनर्जी
जानकारी होगी दिशा साकची गुरुद्वारा बस्ती की रहने वाली है। उसके पिता संजीव बनर्जी उर्फ टुबई शहर के जाने-माने गायक हैं। किशोर कुमार की आवाज में अपनी गायकी का जलवा बिखरने वाले संजीव बनर्जी उर्फ टुबई संगीत सरगम के सरताज माने जाते हैं। वे एक धार्मिक ख्याल के व्यक्ति हैं। ईश्वर पर अटूट श्रद्धा और विश्वास ने उन्हें जंग में जितने का जज्बा प्रदान किया है। बेटी की गंभीर चोट के बावजूद को कभी भी हताश और निराश नहीं हुए। उन्हें अपने इश्वर पर भरोसा था कि उनकी बेटी जंग जीत कर अस्पताल से जरूर निकलेगी।
आध्यात्मिक विचारों के संजीव बनर्जी का भगवान पर अटूट भरोसा

भगवान पर उनके इस अटूट विश्वास ने उन्हें एक जिंदा दिल इंसान बनाया है। यही वजह है की पिछले चार दिनों से बेटी के कोमा में रहने के बावजूद टुबई कभी हताश और निराश नहीं हुए। उनकी बेटी जरूर स्वस्थ होगी ऐसा उन्हें अपने इष्ट देव पर भरोसा है।
