ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिला पुलिस ने गुम हुए अथवा खोये 271 मोबाइल उसके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया, अब तक बरामद कर 3205 मोबाइल दिए जा चुके हैं वास्तविक धारक को
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : साकची के रविंद्र भवन में आयोजित ‘ऑपरेशन मुस्कान’ कार्यक्रम में गुम हुए अथवा खोए 271 मोबाइल फोन पुलिस द्वारा बरामद किए जाने के बाद उनके वास्तविक धारक को सुपुर्द किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर के सीनियर एसपी डॉक्टर ऐहतेशाम वकारिब ने की। इस मौके पर सिटी एसपी ललित मीणा, ग्रामीण एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी सीसीआर, डीएसपी विधि व्यवस्था और डीएसपी ट्रैफिक भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम सीनियर एसपी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। पुलिस ऑफिस से जारी सूचना के मुताबिक वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर की
अध्यक्षता में रविन्द्र भवन, साकची, जमशेदपुर समागार में ऑपरेशन “मुरस्कान” के कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए खोये / गुम हुए मोबाईल बरामद कर जमशेदुपर पुलिस द्वारा मोबाईल के वास्तविक धारकों के बीच वितरित कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अब तक बरामद किए 3205 मोबाइल दिए जा चुके हैं वास्तविक धारक को

पूर्व में खोये / गुम हुए मोबाईल को बरामद कर कुल नौ चरणों में 2936 मोबाईल तथा आज दशवें चरण में कुল 271 मोबाईलों का वितरण किया गया। इस प्रकार अब तक कुल 3205 मोबाईलों को बरामद कर उनके वारस्तविक धारकों को वितरित किया जा चुका है।
भारत सरकार के पोर्टल से अवगत कराया गया
इस अवसर पर भारत सरकार के Central Equipment Identity Register CEIR, पोर्टल (www.ceir.gov.in) के उपयोग करने के तरीके को तकनीकी रूप से आम जनता को अवगत कराया गया तथा जिले के सभी थाना को CEIR पोर्टल में कार्य करने के लिए भी प्रेरित और उत्साहित किया गया।
कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, नगर, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण जमशेदपुर, पुलिस उपाधीक्षक, विधि–व्यवस्था, पुलिस उपाधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सहित जिला के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहें.
