नालसा एवं झालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान अंतिम चरण में, डालसा की टीम ने सरजामदा के बिरसा मुंडा हाई स्कूल एवं पंचायत भवन में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर डालसा के उद्देश्यों से अवगत कराया
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा,राँची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार,जमशेदपुर के सचिव के निर्देशानुसार 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को डालसा का न्याय रथ जमशेदपुर प्रखंड के सरजमदा गाँव पहुंचा । जहाँ दक्षिण सरजमदा पंचायत और बिरसा मेमोरियल हाई स्कूल,सरजमदा समेत लगभग आधा दर्जन गांवों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान डालसा,जमशेदपुर की LADC योगिता कुमारी,पीएलवी सह अधिकार मित्र दिलीप जायसवाल,अरुण रजक, अभिषेक उपाध्याय, शंकर गोराई,जयंतो नन्दी,ग्लोरिया पूर्ति,सीमा देवी,राम कण्डे मिश्रा,शंकर गोराई,सूरज कुमार,चेतन नायक,बालेश्वर दास,शिव रजक,नीलेश कुमार,राजेश राव द्वारा छात्रों एवमं ग्रामीणों को कानून के प्रति जागरूक किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी
दलसा के उद्देश्य और कार्यक्रम की जानकारी दी गई
कार्यक्रम में डालसा के गठन,उधेश्य,सेवाएं,भूमिका के साथ साथ स्थाई लोक अदालत,लोक अदालत,बाल अधिकार,बाल तस्करी,बाल विवाह रोकथाम अधिनियम,बाल श्रम रोकथाम अधिनियम,बाल हिंसा के रोकथाम व संरक्षण के लिए डालसा,न्याय सदन,विधिक सहायता केंद्र,चाइल्ड लाइन,चाइल्ड वेलफेयर कमिटी,जिला बाल संरक्षण इकाई,डायन प्रथा,घरेलू हिंसा,शिशु प्रोजेक्ट,आपदा व दुर्घटना हो जाने पर मुआवजा योजना,असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सरकारी योजनाएं,नशा उन्मूलन, ट्रैफिकिंग और गुड़ और बैड टच,
पेंशन स्कीम,खाद्य सुरक्षा अधिनियम,साइबर अपराध व सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सरजमदा पंचायत की मुखिया समेत कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की
साथ ही साथ नालसा का निःशुल्क कानूनी सलाह, परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस सेवा 100/112,महिला हिंसा के 181,साइबर सेल 1930,एल्डर हेल्पलाइन न 14567 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर की जानकारी साझा की गई।
डोर टू डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया नागीमुर्मू,सेविकाएं,ट्रेनर,सीएएससी संचालक तथा प्रधानाध्यापक परशुराम महतो,शिक्षकों का भी सहरानीय सहयोग रहा।
