ताजा खबरें

रूपी सोरेन के निधन पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने जताया गहरा शोक, कहा—मां का जाना अपूरणीय क्षति

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की माताजी एवं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी श्रीमती रूपी सोरेन के निधन पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

संजीव सरदार ने कहा कि श्रीमती रूपी सोरेन के निधन की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनके निधन से सोरेन परिवार के साथ-साथ पूरे झारखंड ने अपनी एक महत्वपूर्ण मातृशक्ति को खो दिया है। एक मां का जाना परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

ईश्वर दुख सहने की शक्ति दे

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन परिवार के लिए यह अत्यंत कठिन और पीड़ादायक समय है। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, उनके परिवार और सभी शुभचिंतकों के साथ हैं।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि श्रीमती रूपी सोरेन ने अपने जीवन में परिवार को एकजुट रखने और कठिन परिस्थितियों में मजबूती से खड़े रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह झारखंड के सामाजिक और राजनीतिक जीवन से जुड़े एक ऐसे परिवार की मातृशक्ति थीं, जिसका राज्य के निर्माण और जन आंदोलनों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

मरांग बुरू मृत आत्मा को शांति प्रदान करें और बैकूंठ में स्थान

उन्होंने कहा, “मरांग बुरु से मेरी प्रार्थना है कि दिवंगत रूपी सोरेन जी की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।”

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *