ताजा खबरें

आदरणीय रूपी सोरेन जी के अंतिम दर्शन कर विधायक संजीव सरदार ने श्रद्धांजलि अर्पित की

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: पोटका विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को दिवंगत आदरणीय रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन जी समेत पूरे शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

परिवार को ढांढस बंधाया 

विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज और पार्टी परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कई विधायक रहे मौजूद 

अंतिम दर्शन के दौरान अन्य विधायकगण भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *