ताजा खबरें

नवरात्र के प्रथम दिन आशियाना अनंतारा में सामूहिक संकल्प के साथ आरंभ हुआ मां दुर्गा पाठ  

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : मानगो एन एच 33 स्थित आशियाना अनंतारा सोसाइटी में नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा के साथ दुर्गा पाठ का शुभारंभ दुर्गापुर से आए पंडित आचार्य तापस मुखर्जी द्वारा आरंभ किया गया । सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया की 394 फ्लैट धारको द्वारा सामूहिक रूप से संकल्प कर कलश स्थापना किया गया है।

10 दिनों तक चलेगा नवरात्र उत्सव

पूरे दस दिन तक चलने वाले इस नवरात्र उत्सव में सोसाइटी की महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से फलाहार रखते हुए मां की पूजाआराधना की जायेगी । महापंचमी के दिन पंडाल का विधिवत उद्घाटन होगा । पंचमी के दिन से ही सामूहिक रूप से सभी फ्लैट धारकों का प्रसाद रूपी भोजन करने की एक साथ व्यवस्था की गई है जो पूरे विजयदशमी तक चलेगी ।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

विकास सिंह ने कहा महानवमी के दिन महिलाओं के द्वारा डांडिया नृत्य का भी प्रदर्शन किया जाएगा उसके लिए महिलाएं विगत एक महीना से शिक्षक के द्वारा प्रशिक्षण ले रही है । महाअष्टमी के दिन कोलकाता के स्टार बैंड का कार्यक्रम प्रस्तुत होगा । प्रत्येक दिन अलग-अलग कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं । बच्चों और बुजुर्गों के लिए खेलकूद के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है ।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *