ताजा खबरें

भाजपा अलोकतांत्रिक, नलिनी सिन्हा ने भर्त्सना की, नवरात्र जैसे पावन पर्व पर शहर की शांति भंग करने का आरोप

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस कमेटी की नलिनी सिन्हा ने भाजपा के कथित अलोकतांत्रिक आचरण, महिला विंग के प्रदर्शन के दौरान लाठी-डंडे एवं पत्थरों के इस्तेमाल तथा वोट चोरी के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आलोचना किया। महिला अध्यक्ष ने भाजपा की नीतियों और उसके नेताओं के आचरण के खिलाफ जमकर भ्रत्सना की तथा लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की मांग की।

तिलक पुस्तकालय के सामने हुई घटना घोर निंदनीय

आगे कहा कि विगत दिनों पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय के समक्ष भाजपा महिला विंग के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर लाठी-डंडे एवं पत्थरों के इस्तेमाल की कड़ी निंदा एवं भर्त्सना की। सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक राजनीतिक दल को धरना-प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन इस अधिकार का उपयोग शांतिपूर्ण एवं मर्यादित तरीके से किया जाना चाहिए। विरोध के नाम पर हिंसा, भय और अशांति का वातावरण पैदा करना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है।

भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को शिष्टाचार का पाठ पढ़ाये

महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को सबसे पहले अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक परंपराओं, राजनीतिक शिष्टाचार और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के तौर-तरीकों की शिक्षा देनी चाहिए। भाजपा के जिला अध्यक्ष, विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और संयम का पाठ पढ़ाएं।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *