राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ठाकुर प्यार सिंह धुरंधर सिंह क्लब दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब दुर्गापूजा समिति काशीडीह जमशेदपुर के पंडाल का उद्घाटन राज्य के प्रथम एवं प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी, साथ में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कार्पोरेट सर्विसेज डी बी सुंदरम, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, साथ में विधायक पूर्णिमा दास एवं टाटा स्टील सिक्यूरिटी के चीफ ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह शेखावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन करके किया। अपने संबोधन में धर्म प्रेमी बंधुओ को सभी वक्ताओं ने कहा कि आज हम सभी शांति सद्भाव प्रेम हर्ष एवं उल्लास के साथ पूजा मानना चाहिए।
धर्म की अधर्म पर विजय

यह पूजा हमे धर्म अधर्म , जय विजय, सुख दुख, की ज्ञान को सिखाता है किस प्रकार एक स्त्री में सारी शक्तियां देवी में प्राप्त हुई और दुष्टों का नरसंहार हुआ। जब जब सृष्टि में अधर्म और अत्याचार बढ़ा तब तब कभी काली, सरस्वती, दुर्गा, लक्ष्मी का अवतार हुआ और सृष्टि को बचाया गया। आज हम सभी उस सारे शास्त्रो का भी अध्ययन कराना चाहिए अपने बच्चों के अंदर तब ही हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सकता है
भाजपा नेता अभय सिंह ने अतिथियों का आभार जताया
स्वागत भाषण करते हुए अभय सिंह ने सारे अतिथियों के प्रति आभार जताया। साथ ही टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कार्पोरेट सर्विसेज डी बी सुंदरम को कहा कि इस बार दुर्गापूजा में आप के द्वारा हमारे बस्तीवासियो के लिए जिस प्रकार सड़कों का निर्माण और पेवर ब्लॉक लगाया गया है मै आपका आभारी हूं।
अगले वर्ष पूजा के पूर्व सुलभ शौचालय बने सुंदर रामम से उम्मीद
पूजा के लिए अगले वर्ष सुलभ शौचालय अवश्य बनाए जिससे आनेवाले सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को इसका लाभ मिले।
धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया
क्लब के सभी सदस्यों ने मेमेंटो एवं शॉल पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया।
