आशियाना अनंतरा के पंडाल का खुला पट
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : मानगो एन एच 33 स्थित आशियाना अनंतरा सोसाइटी के पंडाल का विधिवत उद्घाटन मानगो के अंचलाधिकारी बृजेश श्रीवास्तव एवं घाटशिला के अंचलाधिकारी पवन कुमार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ एवं दीप प्रज्वलित किया । आनंतरा सोसाइटी में नवरात्र के प्रथम दिन से ही कलश स्थापना कर सभी फ्लैटधारकों के द्वारा सामूहिक संकल्प कर देवी दुर्गा का पाठ महिलाओं के द्वारा किया जाता है।
फलाहार पर रहकर 21 महिलाएं करती हैं विधिवत पाठ
इक्कीस महिलाओं का समूह फलाहार में रहकर सुबह शाम विधिवत पाठ करती है । सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि पूरे छः दिनों तक लोगों का सामूहिक प्रसाद रूपी भोजन एक साथ होता है । महासप्तमी के दिन कोलकाता के भूमि स्टार बैंड के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे । महानवमी के दिन डांडिया नाइट होगा जिसमें लगभग 400 की संख्या में महिलाएं भाग लेगी । उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से विकास सिंह
