ताजा खबरें

झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता अरुण सिंह राजा पहुंचे नेमरा, मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी, मुख्यमंत्री से मिलकर संवेदना जतायी

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: आज अरुण सिंह राजा ने झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके नेमरा गाँव स्थित पैतृक आवास में मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की एवं झारखंड आंदोलन के महानायक,’पद्म भूषण’ स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी। पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और योगदान को याद किया।

जमीन से जुड़ी रही रूपी सोरेन

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन हमेशा जमीन से जुड़ी रहीं। उन्होंने लाखों झारखंडियों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका सरल स्वभाव और लोगों से जुड़ाव हमेशा स्मरणीय रहेगा। स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृतियां झारखंड के लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी। उनके जीवन से जुड़ी संघर्ष और समर्पण की गाथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *