बागबेड़ा पुलिस की उपलब्धि : ज्वेलरी दुकान में चोरी के महज 48 घंटे के भीतर लाखों रुपए मूल्य के गहने बरामद, 2 अपराधी गिरफ्तार
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग स्थित गोल्डन ज्वेलरी की बंद दुकान का ताला तोड़कर 5 से 6 लाख के गहनों की हुई चोरी के मामले का महज 48 घंटे के अंदर उद्वभेदन कर पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर लाखों रुपए मूल्य के गहनों की बरामद भी कर ली है। इस संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित कर सीनियर एसपी एहतेशाम ने संवाददाताओं को मामले की जानकारी दी है। बागबेड़ा पुलिस की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
घटना को दिया गया अंजाम

सीनियर एसपी ने बताया कि 19 अगस्त की रात्रि करीब 02 से 03 बजे के बीच अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा बागबेड़ा लाल बिल्डिंग स्थित गोल्डेन ज्वेलरी के बंद दुकान के शटर का ताला तोड़कर करीब 05-06 लाख रूपये के चांदी के गहनों एवं वेट मशीन के चोरी कर ली गई थी। शिकायत मिलने के बाद इस संबंध में प्रासंगिक कांड दर्ज कर पुलिस ने मामले का अनुसंधान शुरू किया।
एसएसपी द्वारा गठित टीम ने मामले का किया उद्वभेदन
वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा मानवीय सूचना का संकलन एवं तकनीकी शाखा के सहयोग से त्वरित कारवाई करते हुये दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर कांड में चोरी किया गया, चांदी के सभी जेवरात, वजन करने वाला दोनों मशीन एवं शटर का ताला काटने में प्रयुक्त बोल्ट कटर एवं लोहे के सब्बल बरामद किया गया है।
गिरफ्तार किए गए अपराधी
गिरफ्तार किया गया गोपीनाथ मुंडा उर्फ बुलेट उम्र करीब 38 वर्ष, निवासी गाराबासा, नियर डीप बोरिंग थाना बागबेड़ा का रहनेवाला है। जबकि श्रीमंतो गोप उर्फ सुमंतो उम्र करीब 55 वर्ष, हल्दीपोखर मोईरापारा थाना कोवाली, वर्तमान पता क्वार्ट नं0-340/01 गाराबासा गुदरी मार्केट, नियर भोदा यादव के घर के सामने, थाना बागबेड़ा का रहनेवाला है। उनकी निशान दही पर बरामद की गई चांदी की ज्वेलरी का वजन करीब 1.5 किलो ग्राम है।
बरामद की गई ज्वेलरी
जिनमें चांदी का लॉकेट 36 पीस, चांदी का अंगुठी 134 पीस, चांदी का मंगलसुत्र 06 पीस, चांदी का पान पत्ता 11 पीस, चांदी का पायल 09 पीस, मोती का माला 15 पीस, चांदी का चैन 03 पीस, चांदी का राखी 13 पीस, चांदी का सिक्का 02 पीस, चांदी का बाजू बंध, चांदी का कान का टॉप्स 04 जोड़ा, चांदी का गदा- 04 पीस व कान्हा का बांसुरी चांदी का 01 पीस, चांदी का लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति 06 पीस, चांदी का शंखा पोला 04 पीस, चांदी का कड़ा 02 जोड़ा, चांदी का घुंघरू, चांदी का 01 किया एवं अन्य चांदी का टूटा हिस्सा कुल 56 पीस के अलावा वजन करने वाला दो मशीन, वीवो कंपनी का एक मोबाईल, बङा बोल्ट कटर 01 पीस, लोहे का सब्बल – 01 पीस बरामद कर जप्त किया गया है। चोरी के मामले का उद्वेदन कर माल ब्रह्मांगी में बाघ बड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर और असी सुनील कुमार यादव ने बड़ी भूमिका निभाई है।
गठित टीम में शामिल पुलिस अधिकारी
गठित टीम में शामिल पदाधिकारियों में पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था सुमित कुमार, पु०नि० उमेश कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी बागबेड़ा थाना, पु०अ०नि० जेवियर होरो, पु०अ०नि० अरूण कुमार, स०अ०नि० सुनील कुमार यादव, स०अ०नि० संदीप कुमार साह,
साथ में सशस्त्र बल, व टाईगर मोबाईल के जवान सभी बागबेड़ा थाना भी शामिल रहे।
