Event More News

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने संस्थापक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर- 3 मार्च : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेता बन्ना गुप्ता टाटा ग्रुप के संस्थापक जेएन टाटा को उनकी 186 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने बिष्टुपुर पोर्टल पार्क पहुंचे. महान टाटा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर दिये गये अपने वक्तव्य में पूर्व मंत्री ने कहा कि जमशेद जी टाटा ने लौहनगरी जमशेदपुर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं का शहर बनाने, यहाँ रहने वाले हर वर्ग के नागरिकों को बेहतर और गुणात्मक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का सपना उन्होंने देखा था, उनके सपनों का शहर वास्तविक रुप में उनके सामने खड़ा है.

उनकी सोच व कल्पना का शहर मूर्त रुप में दूनिया के सामने है.  उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं कि जमशेदपुर आज देश के प्रसिद्ध एवं उन्नत शहर के रूप मे विश्व विख्यात हैं. आज ऐसे सिद्ध पुरुष को पूरा देश नमन कर रहा है.

 

Share This News

Comments are closed.