पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचु, दिवंगत कांग्रेस नेता अशोक सिंह के पहुंचे आवास, शोक संवेदना व्यक्त की
श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : दिवंगत कांग्रेस नेता और जमशेदपुर जिला महासचिव अशोक सिंह के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पूर्व सांसद और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू पहुंचे. उन्होंने अशोक सिंह के परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की. इस मौके पर बालमुचु ने स्वर्गीय अशोक सिंह के परिवार को यथासंभव सहयोग का भी वादा किया.

उन्होंने कहा की अशोक सिंह कांग्रेस के समर्पित नेता रहे. तमाम राजनीतिक उथल-पुथल के बावजूद अशोक सिंह की विचारधारा कभी नहीं बदली और वह कांग्रेस से जुड़े रहे. बालमुचु ने अशोक सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि निकट भविष्य में अशोक सिंह जैसा समर्पित कांग्रेसी की कमी पार्टी को बराबर खलती रहेगी. इस मौके पर प्रदीप बालमुचू के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध सिंह सरदार, जिला के कांग्रेस महासचिव रमन खान और अन्य कांग्रेस के नेता मौजूद थे.

Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.com/register-person?ref=IXBIAFVY