Event More News

186 वीं जयंती पर जेएन टाटा को वकीलों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए

श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर :  संस्थापक दिवस के मौके पर जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में शहर के वकीलों ने स्वर्गीय जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 186 वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन दास, पूर्व अध्यक्ष तापस मित्रा, पूर्व लोक अभियोजक पीएनगोप, पूर्व जिला अभियोजन पदाधिकारी सुशील कुमार जायसवाल, पूर्व जिला अभियोजन पदाधिकारी जगत विजय सिंह, देवेंद्र सिंह, रतन चक्रवर्ती, झारखंड बार काउंसिल के पूर्व सदस्य प्रकाश झा, समाजवादी चिंतक सुधीर कुमार पप्पू, उपाध्यक्ष बोलाई पांडा, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश भगत समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने संस्थापक को श्रद्धांजलि दी।

अधिवक्ता पप्पू ने कहा- जेएन टाटा सशक्त भारत की पहचान

सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार देश आज पूरी दुनिया में सशक्त है और इसका श्रेय नसरवानजी टाटा को जाता है। उन्होंने कई कारखाने की स्थापना कर मजबूत आर्थिक भारत की नींव रखी और जमशेदपुर जैसा महान सुंदर शहर बसाया। जिसमें देश दुनिया के कोने-कोने में बसे लोगों को यहां प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया और यहां के लोग एक गुलदस्ता के समान हैं। जिस पर हमें गर्व है और उनसे हमारी पहचान है।

Share This News

Comments are closed.