प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर में स्वतन्त्रता दिवस समारोह, पत्रकारों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : राष्ट्र के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के साकची स्थित कार्यालय प्रांगण में स्वाधीनता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दैनिक हिंदुस्तान के स्थानीय संपादक गणेश मेहता ने ध्वजारोहण कर अपने संबोधन में राष्ट्र की स्वतंत्रता को संजोए रखने के साथ सकारात्मक रूप से अपने जिम्मेदारियों के निर्वहन का आह्वान किया। मौके पर दैनिक जागरण के स्थानीय संपादक प्रदीप सिंह ने पत्रकारों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए शहर में व्यवस्थित प्रेस क्लब परिसर की स्थापना की पहल की अपील की। कार्यक्रम का संचालन मुख्य संरक्षक बृजभूषण सिंह और धन्यवाद ज्ञापन चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश राय ने की।
कार्यक्रम में दैनिक जागरण के यूनिट हेड दिलावर साहू भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। ध्वजारोहण के साथ क्लब के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे
कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव विनय पूर्ति, कोषाध्यक्ष अजय महतो, पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल , पूर्व महासचिव अंजनी पांडेय, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, आदित्य झा, अरिंदम सिन्हा, संदीप सवर्ण, अजय शंकर, उमाशंकर सिंह, उमा शंकर दुबे, रामकंडे मिश्रा, नानक सिंह, नागेंद्र शर्मा, डॉ राजेश कुमार लाल दास, रत्नेश तिवारी, देवाशीष चटर्जी, नीरज पराशर, जयेश ठाकर, शशिभूषण कुमार, विद्यासागर सिंह, मनोज सिंह, संजीव कुमार, अमजद खान, मो अकबर, आदित्य झा, अनुप सिन्हा, प्रभात कुमार, विजेंद्र कुमार, मोहम्मद रफीक, इंद्रजीत सिंह पिंटू,भोला प्रसाद, इम्तियाज इंतू, अनवर, अभिषेक,चाणक्य साह, बाबू वसीम, वकीलुद्दीन, विनय उपाध्याय, नवीन कुमार ,सरफराज गोलू, मनजीत, प्रसनजीत , सरताज अलम, दिलीप पोद्दार, वरुण कुशवाहा, मुज्तबा रिजवी, उज्जवल कुमार, राजेश सिंह, गोविंद पाठक, श्याम सुंदर, रोहित, रोहित सिंह, अनवर, जावेद, सद्दाम, अशोक झा, कौशल सिंह, सुमन झा, ब्रजेश मिश्रा, पवन मिश्रा, अमित तिवारी, रंजीत यादव सहित शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आये पत्रकारों ने भाग लिया। आयोजन के बाद सभी पत्रकारों ने सुस्वादु भोजन का भी आनंद लिया और एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
