Event More Newsधर्म

हरियाणा समाज की कलशयात्रा सोमवार को साकची में, कल शाम से सात दिनों तक होगी शिवपुराण की कथा

 श्री दर्पण न्यूज,  जमशेदपुर : पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरियाणा परिवार वृहद पैमाने पर धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम करने जा रहा है. इस सम्बंध में समाज के मीडिया प्रभारी शंकर जिंदल ने रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी. प्रेसवार्ता में हरियाणा समाज के अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, सचिव राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष जय भगवान बंसल और मुख्य संरक्षक रुलिराम अग्रवाल मौजूद थे. शंकर जिंदल ने बताया कि हरियाणा परिवार, जमशेदपुर की ओर से सोमवार को प्रातः 8.00 बजे से कलश यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर ठाकुरबाड़ी साकची से निकाली जायेगी.

लक्ष्मी नारायण मंदिर से चलकर अग्रसेन भवन पहुंचेगी कलश यात्रा, महिला व पुरुष दोनों लेंगे भाग

यह यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर (ठाकुरबाड़ी) से सड़क मार्ग द्वारा सना कॉम्प्लेक्स होते हुए राजस्थान विद्या मंदिर के पीछे से होते हुए अग्रसेन भवन साकची में समापत होगी । इस कलश यात्रा में लगभग 300 महिलाए / पुरुष के भाग लेने की संभावना है। साथ ही सोमवार संध्या 4.00 बजे से 7.00 बजे तक आचार्य राजन दीक्षित जी, कथावाचक, वृंदावन द्वारा शिव पुराण की कथा की जाएगी | जो 31 अगस्त तक चलेगी. शंकर जिंदल ने भक्तजनों से अपील किया है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर कथा का श्रवण करें व पुण्य का भागी बने. उन्होंने बताया कि सभी 18 पुराणों में शिव पुराण की अलग महत्ता व धार्मिक महत्व हैं. इसके श्रवण से शिव की कृपा बरसती है. उन्होंने कहा कि वृंदावन के आर्चाय राजन दीक्षित को पुराणों की कथा में दक्ष्ता प्राप्त है. उनके कथावाचन का जरुर से लाभ उठायें.

 

Share This News

Comments are closed.