ताजा खबरेंEditor's PickEntertainment

कदमा गणेश पूजा मेले में जलपरी की धूम, आकर्षण का केंद्र बनी जलपरी को देखने उमड़ रही भारी भीड़

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : कदमा गणेश पूजा मैदान में गणेश पूजा के अवसर पर लगे मेले में यूं तो मनोरंजन के कई आइटम प्रस्तुत किए गए हैं, लेकिन जो सबसे ज्यादा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है, वह है जलपरी की प्रस्तुति। जलपरी की प्रस्तुति एक अनूठा और शानदार दृश्य को प्रदर्शित कर रहा है। जो सबसे शानदार व आकर्षण का केंद्र है।

जलपरी का जीवंत दृश्य अनूठा और मनोरंजन

कभी-कभी फिल्मों में और चित्रों में जलपरी का दृश्य प्रदर्शित कर लोगों को आकर्षित किया जाता रहा है। लेकिन कदमा मेला में आमने-सामने जलपरी का दृश्य साक्षात देखकर बड़ा ही मनोरंजक और आकर्षक लगता है। मेले में जलपरी वाले आइटम को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ रही है। विदेशी लड़कियों और लड़कों द्वारा प्रस्तुत यह आइटम लोगों को बड़ा ही रोचक अनुभव दिलाता है। जल से युवतियों और युवकों द्वारा दर्शकों को फ्लाइंग किस देना बड़ा ही अनूठा है। लोग ठहाका मारकर हंसते हैं और इस आइटम का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।

जलपरी को प्रदर्शित करने वाला जमशेदपुर झारखंड का चौथा जिला

जल में जलपरी के वेश में प्रवेश कर और लोगों का मनोरंजन किया जाना अपने आप में विहंगम और जीवंत दृश्य आकर्षित करने वाला है।
जलपरी आइटम के ऑर्गेनाइजर अब्दुल कलाम ने बताया कि मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए जलपरी आइटम को उन्होंने एक प्रयोग के तौर पर प्रस्तुत किया है। लोगों की भीड़ देखकर उनका उत्साह भी बड़ा है और लगता है कि आने वाले दिनों में लोगों की भारी भीड़ जलपरी को देखने के लिए जमा होगी । अब्दुल कलाम बताते हैं कि वैसे तो पूरे देश में कई जगहों पर जलपरी आइटम का प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन झारखंड में जमशेदपुर ऐसा चौथा जिला है जहां जलपरी आइटम को मेले में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके पहले रांची, बोकारो और धनबाद में इसे प्रस्तुत किया गया है जहां लोगों ने इसे काफी पसंद किया है।

विदेशी लड़कियां जलपरी बनाकर कर रही अपनी कला का प्रदर्शन

कलाम ने बताया कि वे पांच सदस्यीय ऑर्गेनाइज टीम के मेंबर हैं। जलपरी के दृश्य में दो विदेशी लड़कियां और दो लड़के हैं जो शाम से रात 10:30 बजे तक अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं,ल़ोक लुभावना होने के साथ साथ बड़ा ही मनोरंजक है।

Share This News

Comments are closed.