एम.जी.एम. थाना पुलिस ने किया 9.2 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार, 31,360/- रू० नकद, डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं एक मोटरसाइकिल जब्त
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : एमजीएम थाना की पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के बाद छापामारी कर 9.2 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पुलिस ने 31360 नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं मोटरसाइकिल जप्त किया है। इस संबंध में एक प्रेस वार्ता कर एसपी ग्रामीण ने संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी।
गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी
एसपी के मुताबिक बुधवार को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपाधीक्षक (पटमदा) दयानंद कुमार के नेतृत्व में पु० नि० सचिन कुमार दास, थाना प्रभारी, एम.जी.एम. के साथ गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। छापामारी के क्रम में ग्राम बेको निवासी मंतोष महतो उर्फ बुधू महतो के घर की विधिवत तलाशी ली गई ।
नकद राशि और गांजा ज़ब्त
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.2 किलोग्राम गांजा, 6,400/-रू० नकद तथा एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से गांजा लाकर तथा तस्करों से मंगवाकर अपने घर में छुपाकर रखता है तथा स्थानीय क्षेत्रों में इसकी अवैध बिक्री एवं आपूर्ति करता है। आरोपी मंतोष महतो ने खूलासा किया कि आज भी बन्दवान से दो तस्कर गांजा देने के लिए उसके घर आ रहे हैं। तत्पश्चात् मंतोष महतो उर्फ बुधू महतो की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बेको से छोटाबांकी गाँव की ओर जाने वाली मार्ग में जाल बिछाकर गिरोह के दो अन्य सदस्यों को एक मोटरसाइकिल के साथ दबोचा गया । तलाशी के दौरान इन दोनों के कब्जे से भी 02 किलोग्राम गांजा एवं गाँजा विक्री कर रखा हुआ 24,960/- रू० नकद बरामद किया गया।
गिरफ्तार तीन तस्करों में दो पश्चिम बंगाल के
उक्त कार्रवाई में कुल 9.2 किलोग्राम गांजा, 31,360/-रू0 नकद, एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं एक मोटरसाइकिल बरामद / जप्त करते हुए कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा इस संदर्भ में एम.जी.एम. थाना कांड संख्या 85/2026, धारा 20(b) (ii) (B) एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार मंतोष महतो उर्फ बुधू महतो, ग्राम-बेको, थाना-एम. जी.एम., शंभू गोराई ग्राम-गंगामन्ना, थाना-बंदवान, जिला-पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) तथा प्राण कृष्ण गोराई, ग्राम-गंगामन्ना, थाना-बंदवान, जिला-पुरुलिया (पश्चिम बंगाल)।
के रहने वाले हैं।
