ताजा खबरें

बागबेड़ा कॉलोनी में शुक्रवार से नियमित होगा कचरा उठाव

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले करीब दो सप्ताह से बाधित घर-घर कचरा उठाव की समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने बीडीओ सुमित प्रकाश से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कचरा संग्रह वाहन का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की।

बीडीओ ने बताया कि वाहन में तकनीकी खराबी, सुपरवाइजर के इस्तीफे, सीएनजी की अनुपलब्धता और कचरा शुल्क की नियमित वसूली नहीं होने से सेवा प्रभावित हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सीएनजी उपलब्ध करा दी गई है और शुक्रवार से कचरा उठाव नियमित किया जाएगा।

बीडीओ से मिले पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग, सौंपा मांग पत्र

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा और बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह ने व्यवस्था सुचारू रखने के लिए स्थानीय कमेटी गठित करने तथा स्थानीय व्यक्ति को सुपरवाइजर की जिम्मेदारी देने की मांग की। इस पर बीडीओ ने सहमति जताई।

बैठक में कॉलोनी में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नियमित कचरा शुल्क देने और स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया।

मौके पर जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

मौके पर प्रतिनिधि श्रवण मिश्रा, समाजसेवी सोनू पंडित, सीनू राव, सुनील सिन्हा, नेहा श्रीवास्तव, आकाश मिश्रा,कचरा वाहन के चालक एवं महिला कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *