ताजा खबरेंधर्म

शहीद भगत सिंह फैंस क्लब ने चंचल सिंह चौक नामदा बस्ती में मनाया शहीद दिवस, मुख्य अतिथि सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा – शहीदों के विचारों से प्रेरणा ले और उनके बताएं रास्ते पर चले 

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : भारत के महान क्रांतिकारी शहीदे -ए -आजम भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के 95 शहादत दिवस पर शहीद भगत सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष रणजीत सिंह कल्लू के नेतृत्व में चंचल सिंह चौक नामदा बस्ती मे मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह राज गुरु और सुखदेव की तस्वीर के सामने चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, संजीव श्रीवास्तव, प्रधान दलजीत सिंह, राजकुमार शाह, चेयरमैन कमलजीत कौर , प्रधान बलविंदर कौर, आशा कौर द्वारा दीप परजलीत एवं पुष्पांजलि अर्पण से हुआ। इस मौके पर बलवीर सिंह मंडली द्वारा प्रस्तुत क्रांतिकारी गीतों की प्रस्तुति की गई। जिसने वहां मौजूद लोगों में देशभक्ति का संचार कर दिया।

सामाजिक विसंगतियों के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आज का दिन केवल शोक मनाने का नहीं है बल्कि वर्तमान समाज की विसंगतियों के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा लेने का है उन्होंने खास कर युवाओ से शहीदों के विचारों से प्रेरणा लेने और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया कार्यक्रम में विशेष रूप से गुरदीप सिंह काके चंचल सिंह भाटिया करमजीत सिंह कमे राजा सिंह राजपूत रणजीत सिंह सोनू संचालन कृष्ण ओझा ने किया ।

कार्यक्रम का आयोजन

जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में फैंस क्लब के प्रधान रणजीत सिंह कल्लू परमजीत सिंह पम्मा सुखदेव सिंह सुखा बिट्टू सिंह काले सिंह सुखविंदर सिंह जस् कौर बेवी कौर आदि के सक्रिय सहयोग से सफल हुआ।

Share This News