श्री बाल मंदिर अखाड़ा, साकची का 51वाँ विराट रामनवमी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, 24 मार्च मंगलवार को होगा उद्घाटन
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुरः लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मन्दिर द्वारा इस वर्ष रामनवमी की तैयारियां जोरो पर है। 1976 में बाल मंदिर की स्थापना हुई थी, और इस वर्ष सनातन गौरव के 51 वर्ष बाल मंदिर कमिटी मनाएगी। इस बात की जानकारी कमिटी के मुख्य संरक्षक सुमन अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में दी।
06 दिवसीय होगा आयोजन, तैयारियां जोरों पर
उन्होंने बताया की इस वर्ष रामनवमी महोत्सव धूमधाम से बाल मंदिर द्वारा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा की इस वर्ष 06 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस बार कई आकर्षण देखने का मौका जमशेदपुरवाशियों को मिलेगा। साकची झंडा चौक में भव्य राम दरबार एवं काल्पनिक रूप में मंदिर बनाया जा रहा है। भव्य राम लल्ला की प्रतिमा का भी दर्शन जमशेदपुर की जनता करेगी।
संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजन के साथ रामनवमी महोत्सव होगा प्रारम्भ
मंगलवार 24 मार्च को संध्या 06:00 बजे रामनवमी महोत्सव का विधिवत उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। बुधवार 25 मार्च को भव्य दीप उत्सव एवं प्रभु श्री राम का महाआरती होगा। स्थानीय कलाकारों के द्वारा साकची बाजार के हृदय स्थल झंडा चौक पर रंगोली के माध्यम से प्रभु श्रीराम का चित्र बनाया जाएगा। शुक्रवार 27 मार्च को संध्या 06:00 बजे रामनवमी के पावन अवसर पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन होगा. शोभा यात्रा साकची झंडा चौक से आरंभ होकर साकची छेत्र का भ्रमण करेगी। शोभा यात्रा में विशेष आकर्षण के रूप में हिसार हरियाणा से आ रही रुद्राक्ष डिवोशनल आर्ट द्वारा कई आकर्षण झांकिया, भव्य आतिशबाजी, राम दरबार, हैरतअंग्रेज खेलों का प्रदर्शन, 71 दल के डंका की टीम, शोभा यात्रा में आकर्षक विधुत सज्जा से लैस मेकैनिकल प्रस्तुतियां सहित कई आकर्षक प्रस्तुतियां होगी।
शनिवार को होगा विसर्जन
शनिवार 28 मार्च को विसर्जन दशमी जुलूस संध्या 04 बजे निकाला जाएगा। इस वर्ष बाल मंदिर द्वारा पूरा साकची को भगवा बजरंगबली के पताको से सजाया गया है, एवं चन्दननगर के कारीगरों द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा
आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाले
रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुमन अग्रवाल, श्री निर्मल जालुका, ओमप्रकाश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अंकित मोदी, सन्नी संघी, अभिषेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रिंकू जालुका, सतीश शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, अभिषेक भालोटिया, हर्ष अग्रवाल, अमित मोदी, सौरव अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, नरेश संघी, प्रणय सिंह समेत कई सदस्य लगे हुए है। गुप्ता, सुरेश खेमका, सोनू अग्रवाल, मिंटू अग्रवाल, पंकज चौधरी, सौरव कुमार, अभिमन्यु की सहभागिता है।
