Blog

सेंट पीटर्स हाईस्कूल करनडीह में डीएलएसए की टीम ने कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को कानून का पाठ पढ़ाया

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार,न्याय सदन,सिविल कोर्ट,जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देशानुसार मंगलवार को सेंट पीटरस हाईस्कूल एलबीएसएम रोड, करनडीह में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएलएसए की ओर से एल ए डी सी रंजना कुमारी पांडे, पीएलवी सह अधिकार मित्र अरुण रजक,राम कण्डे मिश्रा, दीपक महतो,सुशांतो महतो, सुदामा रजक और स्कूल के शिक्षक वृद्ध छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कानूनी जागरूकता के इस कार्यक्रम में एल ए डीसी रंजना कुमारी पांडे ने

नालसा, झालसा और डालसा के गठन, उद्देश्य, सेवाओं और भूमिका की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने में डीएलएसए की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को डीएलएसए मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता के साथ-साथ वकील भी मुहैया कराता है।

बाल संरक्षण और सुरक्षा के कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला

बाल अधिकार मित्र अरुण रजक ने बाल अधिकार,बाल तस्करी,बाल विवाह रोकथाम अधिनियम,बाल श्रम रोकथाम अधिनियम,बाल हिंसा के रोकथाम व संरक्षण के लिए डालसा,न्याय सदन,विधिक सहायता केंद्र,चाइल्ड लाइन,चाइल्ड वेलफेयर कमिटी,जिला बाल संरक्षण इकाई,डायन प्रथा,घरेलू हिंसा,शिशु प्रोजेक्ट(स्पॉन्सरशिप व फोस्टर केयर)आपदा व दुर्घटना हो जाने पर मुआवजा योजना,नशा उन्मूलन,साइबर अपराध व सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी। उन्होंने बताया कि जिन 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता अथवा पिता अथवा दोनों नहीं है, उन्हें राज्य सरकार₹4000 प्रतिमाह पढ़ाई और गुजारा के लिए अनुदान स्वरूप प्रदान करती है। इसके प्राप्त करने की विधि की जानकारी भी उन्होंने छात्र-छात्राओं को दी।

न्यायपालिका की सर्वोच्चता बताई गई

बाल अधिकार मित्र रामकंडे मिश्रा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के गठन,उधेश्य,सेवाओं के साथ साथ छात्र-छात्राओं को उनके अधिकार, कर्तव्य, देश की न्याय व्यवस्था, कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका के अधिकार और उनके गठन की जानकारी दी। यह भी बताया कि संविधान की रक्षा का दायित्व सर्वोच्च न्यायालय पर है। सर्वोच्च न्यायालय देश के प्रत्येक नागरिकों के अधिकार और उनके कर्तव्यों की रक्षा का दायित्व निभाता है। बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन भी अहम भूमिका निभाता है।

हेल्पलाइन की जानकारी दी गई

साथ ही साथ नालसा का निःशुल्क कानूनी सलाह, परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,पुलिस सेवा 100/112,महिला हिंसा के 181,साइबर अपराध रोकथाम हेल्पलाइन न. 1930,एल्डर हेल्पलाइन न. 14567 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर की जानकारी साझा की गई।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *