Politics

भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, सांसद विद्युत महतो ने कहा- झूठ और भ्रम फैलाने में माहिर है कांग्रेस, आपातकाल और आरक्षण विरोधी नीतियों से कांग्रेस ने कुचले हैं संविधान के आदर्श

श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर :  जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं को आड़े हाथों लिया। सांसद विद्युत वरण महतो ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति कांग्रेस का रवैया हमेशा दोहरा और अपमानजनक रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए करने और उनके सिद्धांतों को कुचलने का आरोप लगाया। सांसद महतो ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को हराने और हाशिये पर रखने के लिए कई षड्यंत्र रचे। 1952 और 1954 के चुनावों में उन्हें हराने के लिए कांग्रेस ने हर संभव प्रयास किया। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने उन्हें कभी भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया, जबकि उनके नेताओं ने स्वयं को भारत रत्न के सम्मान से नवाजा। कहा कि भाजपा के समर्थन वाली सरकार के दौरान वर्ष 1990 में बाबा साहेब को भारत रत्न देकर उनके योगदान को उचित सम्मान दिया गया। प्रेस वार्ता में भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं सह मीडिया प्रभारी अखिल सिंह मौजूद रहे।

कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने में कभी कोई कमी नहीं की : सुधांशु ओझा

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अंबेडकर को मुंबई से चुनाव हराने, मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने और एनसीईआरटी की किताब में कार्टून प्रकाशित करने में अहम भूमिका निभाई थी।  पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में खुद को भारतरत्न से सम्मानित किया, लेकिन बाबा साहेब को यह सम्मान देने का उनके मन में कभी ख्याल तक नहीं आया। कहा कि आदिवासी और दलित समाज धीरे-धीरे यह समझने लगा है कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब अंबेडकर का हमेशा अपने स्वार्थ के लिए उपयोग किया।

प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा- कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया, भाजपा ने दिया असली सम्मान

वहीं, भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कांग्रेस पार्टी पर लोगों को भ्रमित करने और झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह के सात मिनट के भाषण से कुछ सेकंड के वीडियो को निकालकर उन्हें बेवजह कठघरे में खड़ा कर रही है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *