ताजा खबरें

बढ़ते अपराध के विरोध में गोलमुरी में भड़का आक्रोश, गोलमुरी बाजार बंद

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: गोलमुरी में एक ही दिन बैंक डकैती और ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना के विरोध में शनिवार को गोलमुरी बाजार पूरी तरह बंद रहा। सुबह से ही बाजार की अधिकांश दुकानें नहीं खुलीं। बाजार क्षेत्र और आसपास की सड़कों पर आम दिनों की तुलना में सन्नाटा नजर आया। कारोबारियों ने आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के साथ बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग को लेकर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

गोलमुरी केनरा बैंक से नकट और सोना समेत 1 करोड़ से अधिक की हुई थी डकैती

गुरुवार को गोलमुरी में केनरा बैंक की शाखा में हथियारबंद अपराधियों ने करीब 33.20 करोड़ रुपये के जेवर और नकदी की लूट की थी। इसी रात बैंक से लगभग 150 मीटर की दूरी पर स्थित आरती ज्वेलर्स को भी चोरों ने निशाना बनाया। अपराधी दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए और करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा गल्ले में रखे 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गये। एक ही दिन और एक ही इलाके में हुई इन दोनों घटनाओं से कारोबारियों में सुरक्षा को लेकर नाराजगी है।

गोलमुरी में लगातार डकैती और चोरी की घटनाएं

बाजार समिति ने दोनों घटनाओं के विरोध में शुक्रवार शाम बैठक की थी। बैठक में शनिवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया। समिति की अपील पर बड़ी संख्या में दुकानदारों ने कारोबार बंद रखकर अपना विरोध दर्ज कराया। कारोबारियों का कहना है कि व्यस्त बाजार क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं होना गंभीर चिंता का विषय है। यदि सुरक्षा व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जायेगा।

इधर, आरती ज्वेलर्स में हुई चोरी की जांच गोलमुरी पुलिस कर रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, गोलमुरी बाजार बंद को भाजपा ने भी समर्थन दिया है। गोलमुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय और समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा कि पार्टी दुकानदारों के साथ खड़ी है और बंद को सफल बनाने में सहयोग करेगी।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *