Politics

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती कल, भाजपा जमशेदपुर महानगर मनाएगी सुशासन दिवस, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन होंगे मुख्यातिथि

श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती को भाजपा जमशेदपुर महानगर सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाएगी। इस मौके पर साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर की जाएगी। इसके बाद उनके विचारों और योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके सुशासन के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला के विधायक चंपाई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुधांशु ओझा ने बताया कि अटल जी ने अपने कार्यकाल में भारत को प्रगति और सुशासन का नया आयाम दिया। उनके नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए, जिनमें सड़कों का स्वर्णिम चतुर्भुज, परमाणु परीक्षण, संचार क्रांति, सर्व शिक्षा अभियान और अर्थव्यवस्था में सुधार शामिल हैं। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर महानगर के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अटल जी के जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *