ताजा खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री सुधीर महतो की पुण्यतिथि पर विधायक संजीव सरदार ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : झारखंड आंदोलन के प्रखर योद्धा, राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो की पुण्यतिथि के अवसर पर आज कदमा, उलियान स्थित उनकी प्रतिमा पर पोटका के लोकप्रिय माननीय विधायक संजीव सरदार ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्व. सुधीर महतो ने झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, त्याग और विचारधारा सदैव हमें जनहित एवं राज्यहित में निःस्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी।

सांसद, विधायक समेत कई महत्वपूर्ण लोग रहे मौजूद

इस मौके पर स्व. सुधीर महतो के परिजनों,पार्टी के आंदोलनकारी नेतागण, पूर्व सांसदगण,विधायकगण, पूर्व विधायकगण के साथ साथ पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This News