ताजा खबरेंराजनीति

मानगो में चला बन्ना गुप्ता का ‘मैजिक’, सुधा गुप्ता की जीत लगभग तय, मेयर पद का सेहरा बंधेगा सुधा गुप्ता के सर 

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर (रामकंडे मिश्रा की रिपोर्ट) : मानगो और जुगसलाई नगर निकाय चुनावों के मतदान संपन्न होने के साथ ही अब कयासों का बाजार गर्म है। हालांकि मतदान का प्रतिशत उम्मीद से थोड़ा कम रहा, लेकिन मतदाताओं के उत्साह ने यह साफ कर दिया है कि इस बार मानगो की बागडोर किसके हाथ में होगी। मतदाताओं ने यह तय कर दिया है की मानगो की मेयर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता होगीं। सुधा गुप्ता 10000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल कर सकती हैं। उनके निकटतम प्रतिबंध भाजपा समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह मानगो के लगभग सभी इलाकों में सुधा गुप्ता से पीछे रही है।

वोटिंग का प्रतिशत

आधिकारिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार मानगो में करीब करीब 50 फ़ीसदी मतदान हुआ है। जबकि जुगसलाई में 59.60 और चाकुलिया में मतदान का प्रतिशत 70 से अधिक यानी 72 फ़ीसदी रहा है।

सुधा गुप्ता को हर वर्ग का मिला साथ, विरोधियों के किले ध्वस्त

चुनावी विश्लेषकों और जमीनी रुझानों की मानें तो पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का दबदबा एक बार फिर सिर चढ़कर बोला है। उनकी पत्नी और मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने मानगो के सियासी समीकरणों को पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया है।

सर्वधर्म सद्भाव: मानगो में इस बार ‘हिंदू-मुस्लिम’ की दीवारें ढहती नजर आईं। सुधा गुप्ता को हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई—सभी समुदायों का पुरजोर समर्थन मिला है। आजाद नगर, जाकिर नगर, पुरुलिया रोड और जवाहर नगर जैसे मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जहां एकतरफा वोटिंग हुई, वहीं डिमना रोड, उलीडीह और वैकुंठ नगर, डिमना रोड, सुभाष कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में भी सुधा गुप्ता भाजपा प्रत्याशी पर भारी पड़ती दिखीं।

साइलेंट वोटर: दूसरी ओर व्यापारियों, ब्राह्मणों, भूमिहारों और पिछड़े वर्गों के ‘साइलेंट वोट’ ने सुधा गुप्ता की जीत की राह को और भी आसान बना दिया है। बन्ना गुप्ता जो स्वयं भी पिछड़ी व्यावसायिक जाति से संबंध रखते हैं। माना जाता है कि व्यावसायिक वर्ग परंपरागत भाजपा का वोटर रहा है, लेकिन इस बार मेयर पद के चुनाव में व्यावसायिक वर्ग ने बन्ना गुप्ता के पक्ष में उनकी पत्नी सुधा गुप्ता को वोट किया है।

उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी को मतगणना है मतगणना के बाद स्थिति साफ हो जाएगी और परिणाम सामने आएगा।

Share This News