ताजा खबरें

पत्रकारों का अल्टीमेटम: 31 मार्च तक मांगें पूरी हों, वरना हाईकोर्ट में PIL दर्ज करेगा JJA

श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) ने हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विधानसभा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने सरकार को 31 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया है, जिसके बाद मांगें न मानने पर कानूनी लड़ाई शुरू की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जेजे ए के संस्थापक सह अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन ने बताया कि

पत्रकारों द्वारा की गई मुख्य मांगों में

पिछले 6 वर्षों से लंबित पेंशन राशि का भुगतान और प्रीमियम जमा होने के बावजूद अटकी स्वास्थ्य बीमा योजना को तुरंत लागू किया जाय।

पत्रकारों पर बढ़ते हमलों और झूठे मुकदमों को देखते हुए ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ लागू करने की मांग की गई है।

आवास योजना के तहत भूमिहीन पत्रकारों के लिए सरकारी दर पर आवास का आवंटन किया जाय।

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पत्रकार मान्यता समिति का गठन किया जाय।

झारखंड में पत्रकारों के कल्याण के लिए कोई योजना नहीं

“झारखंड देश का एकमात्र राज्य है जहाँ पत्रकारों के कल्याण के लिए कोई योजना नहीं चल रही। अगर 31 मार्च तक समाधान नहीं हुआ, तो हम झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दाखिल करेंगे। इस संबंध में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन को एक मांग पत्र भी सोपा है। कल्पना सोरेन ने पत्रकारों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का वायदा किया है।

Share This News