अमानवीय कृत्य के लिए कठोर से कठोर सजा दिलाना हमारी जिम्मेदारी: झारखंड क्षत्रिय संघ
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: केंद्रीय अध्यक्ष शम्भु नाथ सिंह के नेतृत्व में झारखण्ड क्षत्रिय संघ सोनारी इकाई द्वारा बिष्टूपुर चाय दुकान पर मेहँदी जो सोनारी क्षत्रिय परिवार से है उसके चाय की दुकान पर करीब 5-6 लोगों द्वारा चाय पीने के दौरान चाय का पैसा देना नहीं चाहते थे और माँगने पर मेंहदी के ऊपर खौलता हुआ चाय फेक दिया। परिणामस्वरूप मेंहदी बुरी तरह से जल गई और टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। यह बहुत ही निंदनीय और समाज और प्रशासन और समाज को सर्मसार करने वाली घटना है ।
अपराधी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाखुश है क्षत्रिय समाज
शर्म की बात है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं दिखी जिसको लेकर क्षत्रिय समाज में आक्रोश है और बिधी व्यवस्था शहर का ख़स्ता हाल साबित हो रहा है जिसको लेकर झारखण्ड क्षत्रिय संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री शम्भु नाथ सिंह जी के नेतृत्व में क्षत्रिय संघ सोनारी इकाई कि तीनो इकाई (पुरुष , महिला और युवा ) मिलकर पुलिस अधीक्षक से मिलकर विरोध करने और अपराधियों को ऊपर त्वरित कार्यवाही करने पर दबाव बनाने का संकल्प लिया ।

आज 11 अप्रैल को झारखण्ड क्षत्रिय संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष शम्भु नाथ सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय और सोनारी इकाई और अन्य इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने के साथ ही आर्थिक मदद की माँग की और लिखित ज्ञापन दिया । एस पी द्वारा न्यायोचित कदम उठाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।
प्रदर्शन में मुख्य लोग शामिल रहे
शम्भु नाथ सिंह के साथ निम्न केंद्रीय एवं इकाई के पदाधिकारी शामिल हुए। कविता परमार, मंजू सिंह, शालिनी सिंह, शोभा सिंह ,अंजू सिंह, शम्मी सिंह ,रीता ,सुजाता, मनोरमा ,निशा ,रामचंद्र सिंह, एस एन सिंह ,प्रदीप सिंह, पंकज सिंह ,बाइनॉड सिंह सुनील सिंह अभिषेक सिंह पवन सिंह मंटू सिंह नीरज सिंह वाई पी सिंह बी बी सिंह रमेश सिंह रबी सिंह अशोक सिंह एवं अन्य करीब 200-250 लोग शामिल हुए ।
