ताजा खबरें

टीम पीएसएफ के वार्षिक समारोह में जुटे 200 से अधिक समाजसेवी, एसडीओ ने सराहा

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में भव्य वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अर्णव मिश्रा ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाओं की सक्रियता से समाज में सेवा की भावना मजबूत होती है। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मुख्य आकर्षण घोषणाएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति 

आदिवासी परंपराओं के अनुसार अतिथियों का स्वागत किया गया। नगाड़ों की गूंज और भारतीय संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

संस्था द्वारा आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए ‘टाइम बैंक’ और ‘टीम पीएसएफ इमरजेंसी मेडिकल फंड बैंक’ की शुरुआत की गई।

साथ ही पहलगाम में शहीद हुए वीर जवानों और नागरिकों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इन्हें मिला सम्मान

कार्यक्रम में समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 200 से अधिक लोगों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

80 से अधिक स्वयंसेवी संस्थाएं (टाटा स्टील फाउंडेशन, नरेंद्र मोदी फैंस क्लब, उदगम, अर्पण, संजीव सेना आदि) जिन्होंने वर्षभर रक्तदान शिविर आयोजित किए। 10 शतकवीर रक्तदाता और एसडीपी अभियान से जुड़े 5 प्रमुख रक्तदाता।

5 उत्कृष्ट समाजसेवी जिन्हें ‘टीम पीएसएफ गौरव मानव सेवा सम्मान’ से नवाजा गया। जमशेदपुर ब्लड सेंटर के समर्पित सदस्य और साल भर सेवा में तत्पर रहने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अरिजीत सरकार ने किया

कार्यक्रम का सफल संचालन टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने किया। उपस्थित अतिथियों ने संस्था को उसके 25 वर्षों के सफल सामाजिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share This News