अखिल भारतीय तेली साहू महासभा के आमसभा में जमकर हंगामा, दो गुट के लोग आमने -सामने
श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर : एग्रिको क्लब हाउस में आयोजितअखिल भारतीय तेली साहू महासभा में आज जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष से राकेश साहू और दूसरे पक्ष से द्वारका प्रसाद समर्थक आमने-सामने हो गए। एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हो हंगामा और नारेबाजी के बीच द्वारका प्रसाद के समर्थकों ने उन्हें अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा कर दी और माला पहनकर उनका अभिनंदन करने लगे। इस बीच राकेश साहू के खिलाफ द्वारका प्रसाद के समर्थकों ने 40 लख रुपए के गबन और अवैध तरीके से महासभा कमेटी पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया।
राकेश साहू समर्थको ने उन्हें अध्यक्ष चुना

दूसरी ओर राकेश साहू समर्थक हाल के बाहर आकर राकेश साहू को अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा कर दी और माला पहनकर उनका स्वागत किया। राकेश साहू के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। इस तरह हो हल्ला और हंगामा की बलि चढ़ गई तेली साहू समाज की महासभा।
7 वर्षों से नहीं हुआ है महासभा का चुनाव
द्वारिका प्रसाद समर्थकों का कहना है की राकेश साहू अवैध तरीके से महासभा की कमेटी पर कब्जा जमाए हुए हैं। कमेटी का लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है। बिना रसीद के चंदे की उगाही की जाती है और महासभा के कोष से लाखों रुपए का गबन किया गया है। राकेश साहू 3 वर्ष का अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद भी कमेटी का चुनाव कोई ना कोई बहाना बनाकर टाल देते हैं। चुनाव करना नहीं चाहते हैं। द्वारिका प्रसाद के समर्थक विनोद गुप्ता ने बताया एसडीओ कोर्ट द्वारा पिछले दिनों पूर्व कमेटी को भंग किए जाने की घोषणा और नए सिरे से चुनाव कराने के आदेश के बावजूद राकेश साहू चुनाव नहीं कर रहे हैं। महासभा के कोष से लाखों रुपए का गबन किया जा रहा है।
मामला जाएगा एसडीओ कोर्ट
जबकि राकेश साहू के समर्थकों का कहना है की द्वारिका प्रसाद और उनके समर्थक गलत आरोप लगा रहे हैं। राकेश साहू चुनाव को लेकर बुधवार को एसडीओ से मिलेंगे और नई कमेटी के चुनाव के लिए मजिस्ट्रेट प्रति नियुक्त करने और चुनाव का संचालन बेहतर तरीके से कराए जाने का अनुरोध करेंगे। राकेश साहू समर्थकों का कहना है कि इतना पैसा चंदा से आया ही नहीं जितना कि लोग गबन का आरोप लगा रहे हैं। आखिर पैसा आता कहां से है। ऐसे में आज की महासभा हल्ला हंगामा शोरगुल और नारेबाजी की बलि चढ़ गई। अगली आम सभा कब होगी यह भी कोई निश्चित नहीं है ।
समाज ने द्वारिका प्रसाद को अध्यक्ष चुना है
वहीं दूसरे पक्ष के मनोज गुप्ता ने कहा की समाज के लोगों ने सर्व समिति से द्वारका प्रसाद को नया अध्यक्ष आज चुना हैं। राकेश साहू कोई पुराना हिसाब -किताब नहीं दे रहें हैं।
