अमीन के लिए जमशेदपुर ब्लॉक में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, पुरुष और महिलाओं की लग रही भीड़, 22 अगस्त से शुरू होगा प्रशिक्षण
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : भू मापक यानी अमीन के लिए सर्वे प्रशिक्षण की नामांकन प्रक्रिया जमशेदपुर ब्लॉक में चल रही है। 22 अगस्त तक चलने वाली इस नामांकन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में स्त्री और पुरुष भाग ले रहे हैं।
अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम द्वारा 27 जून 2026 के आलोक में जारी आदेश के अनुसार नवभारत निर्माण संस्थान, चास, बोकारो द्वारा जमशेदपुर प्रखंड परिसर में नामांकन का कार्य किया जा रहा है। नामांकन की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2026 निर्धारित है।
आवेदक का मैट्रिक पास होना अनिवार्य
नामांकन लेने वाले अभ्यर्थी की योग्यता भी निर्धारित की गई है ।इसके लिए कम से कम मैट्रिक, इंटर और उच्च योग्यताधारी व्यक्ति पात्र होंगे। महिला एवं पुरुष कोई भी अभ्यर्थी नामांकन ले सकता है। प्रशिक्षण का शुल्क भी तय है। ₹300 सामान्य के लिए, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग तथा महिलाओं के लिए ₹200 नामांकन शुल्क लिया जा रहा है। आवेदकों का प्रशिक्षण 23 अगस्त को सुबह 10:00 बजे प्रखंड परिसर में होगा। इस प्रशिक्षण से पढ़े लिखे युवा वर्ग को लाभ मिलेगा । प्रशिक्षण की मान्यता होगी। निकट भविष्य में बहाली निकलने पर प्रशिक्षण प्राप्त किए लोग आवेदन के हकदार होंगे।
