ताजा खबरें

बाढ़ प्रभावित बागबेड़ा में विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर चलाया गया राहत अभियान, 1000 नास्ता पैकेट वितरित

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: लगातार हो रही बारिश के कारण बागबेड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में नदी का जलस्तर बढ़ने से बागबेड़ा इलाकों में कई घरों में पानी घुस गया। जलजमाव और बाढ़ की स्थिति की सूचना मिलते ही पोटका विधायक संजीव सरदार ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्काल राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया।

प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई गई राहत

विधायक के निर्देश एवं सौजन्य से उनके ऐंव झामुमो प्रतिनिधिमंडल द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सेवा शिविर लगाकर जरूरतमंद परिवारों के बीच 1000 पैकेट ब्रेड और केले का वितरण किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ा रहेगा संगठन

इस दौरान मौजूद प्रतिनिधियों ने कहा कि लगातार बारिश के कारण जिन परिवारों के घरों में पानी घुस गया है, उनकी परेशानी को देखते हुए राहत कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार आगे भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कई कार्यकर्ता स्वयंसेवक रहे मौजूद

मौके पर तरुण सरदार, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कु, प्रखंड सचिव जगत मार्डी, मनोज नाहा, पिंटू प्रसाद, मायावती टुडू, नीता सरकार, द्रौपती मुंडा, सुनील गुप्ता, संजय महतो समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *