बागबेड़ा के सूरज हत्याकांड के सजायाफ्ता अपराधी जमानत पर जेल से निकलने के बाद सूरज के पिता और परिवार को दे रहे जान से मारने की धमकी, पिता ने डीजीपी से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई, स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता से चिंतित हैं परिवार
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हर-हर गुड्डू कृष्ण पुरी निवासी सूरज कुमार की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पानी के बाद जमानत पर जेल से निकले अपराधियों ने सूरज के पिता और पत्रकार रहे विजय कुमार को फोन पर जान मारने की धमकी देनी शुरू की है। वे लोग विजय कुमार को मामले में रुचि न लेने और बयान बदलने का दबाव दे रहे हैं बयान नहीं बदलने पर जान से मार देने की अनायास धमकी दी जा रही है डरे समय विजय कुमार ने पुलिस महानिदेशक झारखंड मुख्यमंत्री झारखंड और एसपी जमशेदपुर को पिछले दिनों लिखित शिकायत कर इसकी जानकारी दी थी लेकिन मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से विजय कुमार और उनका पूरा परिवार डरे सहमे है।
जेल से बाहर हैं अपराधी
उल्लेखनीय है कि सूरज कुमार अपने पिता विजय कुमार का इकलौता पुत्र था। वह स्थानीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की राजनीति करता था। 7 दिसंबर 2021 को अपराधियों ने हर-हर गुड्डू में लाठी और पत्थर से मारकर सूरज कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस संबंध में बागबेड़ा थाना में एक मामला दर्ज किया गया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जमशेदपुर की अदालत ने सूरज हत्याकांड में सोनू सिंह और कमल शर्मा उर्फ गोलू शर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। लेकिन कुछ वर्ष बाद दोनों को हाई कोर्ट झारखंड से अपील बेल मिल गई फिलहाल वे जमानत पर जेल से बाहर हैं।
सूरज के पिता और पत्नी दोनों को मिल रही धमकी
विजय कुमार ने अपने आवेदन में बताया है कि पिछले वर्ष अक्टूबर माह में उनकी पत्नी प्रमिला देवी मॉर्निंग वॉक के लिए सुबह निकली थी । तभी कमल शर्मा उर्फ गोलू शर्मा एवं पिंटू नामक लड़का अपने निवास स्थान भूत बंगला हरहरगुट्टू के पास मेरी पत्नी को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। बोला तुमको भी बेटा के पास पहुंचा देंगे। जिसकी लिखित शिकायत विजय कुमार ने थाने में की।
उसके बाद 05 मार्च 2026 दोपहर करीब 12:00 बजे विजय कुमार को भी गोलू शर्मा, रजनीश सिंह और 8-10 युवकों ने रोक कर धमकी दी और कहा कि तेरे साथ खून की होली खेलेंगे। जिसकी शिकायत तत्कालीन राज्यपाल को लिखित रूप से की गई।
डीएसपी के आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं
राजभवन के निर्देशानुसार एसएसपी ने विधि व्यवस्था डीएसपी तौकीर आलम को मामले की जांच का निर्देश दिया। अपने शिकायत में विजय कुमार ने बताया है कि वह डीएसपी से मिले अपनी पूरी बात कही डीएसपी द्वारा उन्हें कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया लेकिन आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसकी वजह से अपराधियों का हौसला बुलंद है और वे लगातार जान मारने की धमकी दे रहे हैं।
लगातार मिल रही धमकियों से सूरज के माता-पिता हैं दहशत में
वर्तमान में जमशेदपुर की बिगड़ी विधि व्यवस्था का उल्लेख करते हुए विजय कुमार ने अपने आवेदन में लिखा है कि शहर की विधि व्यवस्था खराब है। प्रतिदिन चापड़ बाजी, तलवारबाजी, गोलीबारी हो रही है। अपराधियों के द्वारा नकली शराब, जुआबाजी, मटका अड्डा, हव्या डब्बा संचालित किया जाता है। इन लोगों को सफेदपोशों का संरक्षण प्राप्त है। विजय कुमार ने आशंका जताई है कि कहीं अपराधी उनकी भी हत्या न कर दें।
कार्रवाई का अनुरोध
इसलिए विषय की गंभीरता को देखते हुए उचित कर्रवाई की जाय, ताकि वे और उनका परिवार सुरक्षित रहकर शांति से जीवन यापन कर सकें।
